सीसीएल के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

360° Ek Sandesh Live

By Sunil


रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के डकरा स्थित केंद्रीय अस्पताल व गांधीनगर केंद्रीय अस्पताल के चिकित्सकों की समय पर की गई चिकित्सकीय कार्रवाई व समन्वित उपचार से एक 22 वर्षीय लोकेश कुमार नामक युवक का जीवन सुरक्षित बचाया गया। जानकारी के अनुसार, सीसीएल के एक कर्मचारी भुनेश्वर मुंडा के 22 वर्षीय पुत्र को जहरीले सर्प ने काट लिया था। घटना के तुरंत बाद उसे केंद्रीय अस्पताल, डकरा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बिना समय गंवाए आवश्यक उपचार प्रारंभ करते हुए उसे एंटी स्नेक वेनम 10 की डोज दी गई। प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर निगरानी व विशेषज्ञ चिकित्सा के लिए उसे केंद्रीय अस्पताल, गांधीनगर रेफर किया गया। गांधीनगर केंद्रीय अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में युवक का लगातार दो दिनों तक उपचार व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। समय पर मिले उपचार व चिकित्सकीय टीम के समर्पित प्रयासों से उसकी स्थिति में लगातार सुधार हुआ व अब वह पूर्णत: स्थिर है। चिकित्सकों ने उसे अस्पताल से छुट्टी देने का निर्णय लिया है।

Spread the love