39 युवक–युवतियों का हुआ दृढ़ीकरण संस्कार

Ek Sandesh Live Religious

AMIT RANJAN

जलडेगा: प्रखण्ड के जीईएल चर्च बाड़ीबिरिंगा पास्टोरेट में पवित्र दृढ़ीकरण संस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गिरजा मै मिस्सा विशेष पूजा का आयोजन किया गया। गिरजा आराधना टकरमा पेरिस चेयरमैन पादरी जे पी जे गुड़िया और बाड़ीबिरिंगा पास्टोरेट चेयरमैन पादरी उषम डांग के द्वारा सम्पन्न हुई। इस अवसर पर 19 युवक और 20 युवतियों को दृढ़ीकृत किया गया। पादरी जे पी जे गुड़िया ने अपने संदेश में कहा कि आज आप कलीसिया के विश्वास अनुसार दृढ़ीकरण संस्कार के माध्यम से प्रभु यीशु के साथ विवाह कर रहे हैं। अब से आप लोग कलीसिया का अभिन्न अंग हुए,आज के बाद कलीसिया के विभिन्न कामों में सहयोग करेंगे। ईसाई समुदाय में जन्म से लेकर मृत्यु तक कई संस्कार होते हैं जिसमें कलीसिया के विधि–विधान के अनुसार शादी के पहले पवित्र दृढ़ीकरण संस्कार लेना अनिवार्य है।उन्होंने ने कहा कि इस संस्कार को ग्रहण करने से अच्छे जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। आज जिसने दृढ़ीकरण संस्कार लिया उसके दिल में ईश्वर वास करता है। उन्होंने कहा कि दृढ़ीकरण संस्कार पवित्र आत्मा के द्वारा विश्वासियों के जीवन में आशीष, कृपा का वरदान देता है। कलीसिया के विभिन्न संस्कारों में दृढ़ीकरण संस्कार सबसे पवित्र एवं मूल्यवान वरदान ख्रीस्त में विश्वास करना है। उन्होंने कहा कि सशक्त विश्वास से ही ख्रीस्त का जीवन मजबूत होता जाता है। बुराई एवं पापों से हमेशा संस्कार को दूषित नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु हमेशा संकट में विद्यमान रहते हैं। इसका अनुभव एवं दृढ़ विश्वास करने की आवश्यकता है। विश्वास को तिरस्कार न करें। दृढ़ीकरण संस्कार हमें अच्छे एवं पुण्य कार्य करने तथा पाप एवं गलत कार्य करने से रोकने की प्रेरणा देता है। दृढ़ीकरण संस्कार के पूर्व दृढ़ीकरण अभिलाषियों का मण्डली स्तर पर प्रचारक क्लास में प्रचारकों द्वारा तत्पश्चात पास्टोरेट स्तर में पादरी द्वारा वचनों और जीवन जीने का तौर–तरीका का शिक्षा दी गई। अंतिम में एक लिखित परीक्षा ली गई जिसमें 39 दृढ़ीकरण अभिलाषियों में टॉप टेन अभिलाषियों का प्राप्तांक क्रमशः पहला स्थान शोभा नित्या लुगुन लेटेन्दा मण्डली, दूसरा महिमा तोपनो बाड़ीबिरिंगा, बरदानी सुचिता लुगुन पैतानो, तीसरा उत्तम तोपनो बाड़ीबिरिंगा, चौथा अभिषेक तोपनो तितलिंग, पांचवां ग्लोरिया हर्षित कन्डुलना पैतानो, छठवां कुलदीप लुगुन लेटेन्दा, सातवां आनंद तोपनो टांगिया, आठवां नैमन लुगुन टाटी, नौवां नमानी रोयलेन कन्डुलना पैतानो, दसवां सुधीर होरो बाड़ीबिरिंगा। वहीं अनुशासन और अच्छा कार्य के लिए जुसफ लुगुन लेटेन्दा, उत्तम तोपनो बाड़ीबिरिंगा और मरियम लुगुन केलुगा को प्रथम स्थान दिया गया। परीक्षा में पहला से तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले अभिलाषियों को पुरस्कृत किया गया वहीं नव दृढ़ीकरण अभिलाषियों द्वारा पेरिस, पास्टोरेट और मण्डली के अधिकारियों को सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और पास्टोरेट के लिए एक जोड़ा स्टैंड गुलदस्ता दिया गया।

मौके पर टकरमा पेरिस चेयरमैन जे पी जे गुड़िया, बाड़ीबिरिंगा पास्टोरेट चेयरमैन पादरी उषम डांग, प्रचारक सिंहासन लकड़ा, पास्टोरेट सचिव बिरसाजन लुगुन, मण्डली सचिव जुनाथन हेमरोम, मण्डली खजांची जेमन कन्डुलना, पेरिस सदस्य इलियास कन्डुलना, पास्टोरेट सदस्य विजय लुगुन, बासिल सुरिन, प्रशिक्षु कन्डिदत आशीष लुगुन, मण्डली चौकीदार संजय लुगुन के अलावा हजारों की संख्या में ईसाई समुदाय के लोग उपस्थित थे।