विधानसभा अध्यक्ष ने “द विंग्ड रिंग्स” का लोकार्पण, 12 वर्षीय अनुष्का सिंह लिखी है यह पुस्तक

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने शनिवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल, धनबाद की छात्रा अनुष्का सिंह की लिखित पुस्तक “द विंग्ड रिंग्स’ का लोकार्पण किया। यह द विंग्ड सीरीज का पहला भाग है, जो नौ संघर्षरत युवाओं की कहानी बताती है, पुस्तक में युवाओं की भावनाओं, षड्यंत्रों और प्रेम को दर्शाया गया है। यह पुस्तक सामाजिक भय, आघात और अवसाद से जूझने वाले व्यक्तियों की भी कहानी है, जो स्वयं को स्वीकार करने और सांसारिक मानदंडों से परे अपने विकल्पों को स्वीकार करने के बारे में है। पुस्तक अंग्रेज़ी भाषा में लिखी गई है।

पुस्तक का लोकार्पण करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने 12 साल की उम्र में, अनुष्का सिंह की साहित्य में व्यापक अभिरूचि की प्रशंसा की और इसे झारखंड के लिए गर्व का विषय बताया। अनुष्का सिंह कक्षा 8 की छात्रा हैं, जो वर्तमान में दिल्ली पब्लिक स्कूल, धनबाद में पढ़ रही हैं। अनुष्का ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची और इंदिरापुरम (गाजियाबाद) में भी पढ़ाई की है। पुस्तक की प्रस्तावना में लेखिका अनुष्का ने अपने पिता को रोल मॉडल माना है। उसने यह पुस्तक अपने दादा दिवंगत अमीरचंद सिंह और दादी जमूरता देवी को समर्पित की है।