सुकुरहुटू का 11 दिवसीय मंडा चड़क पूजा का हुआ समापन: हरिनाथ साहू

360° Ek Sandesh Live


600 भोक्ता एवं 700 सोख्ताइन के साथ हजारों की संख्या में शिव भक्त शामिल हुए

रांची/ कांके: श्री श्री केंद्रीय पूजा समिति सुकुरहुटू, कांके के तत्वाधान में 11 दिवसीय शिव उपासना का भोक्ता पर्व चड़क मंड़ा पूजा बुधवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष हरिनाथ साहू के नेतृत्व में मंगलवार को लगभग 600 भोक्ता और 700 सोख्ताइन द्वारा 25 फीट लंबा और 5 फीट चौड़ा दहकते अंगारों में फूल की भांति चलकर फुलखुंदी किया गया। फुलखूंदी कार्यक्रम के बाद पुरुलिया से आए लगभग 70 महिला कलाकारों द्वारा मंगलवार रात्रि 11 से सुबह 7 तक पारंपरिक छऊ नृत्य का सुंदर प्रस्तुति किया गया। दूसरे दिन बुधवार को भोक्ता झूलन का कार्यक्रम रखा गया जिसमें 600 भोक्ताओं को गांव के पाहन पुजारी द्वारा रस्सी और डंडे के सहारे झुलाया गया, भोक्ताओं द्वारा झूलने के क्रम में बोले बोले शिवामणि महे का नारा के साथ शिव भक्तों के बीच फूल और मिठाइयों का वर्षा किये। झूलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची लोकसभा के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी शामिल हुए। फिर शाम में 7 बजे से रात 1 बजे तक नागपुरी आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम गांव के बाजार टांड डोल मेला परिसर पर रखा गया। आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांके के विधायक सुरेश कुमार बैठा एवं उद्घाटनकर्ता के रूप में कांके के उप प्रमुख अजय बैठा के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस प्रकार सुकुरहुटू मंड़ा चड़क पूजा का शांतिपूर्ण और धूमधाम से समापन कराया गया। मंड़ा चड़क पूजा के सफल आयोजन में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष हरिनाथ साहू, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, सचिव उनिल महतो, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश महतो, सौरभ कुमार महतो, प्रशांत बैठा उपाध्यक्ष नारायण महतो, शिवचरण महतो, सूरज साहू, गोविंद महतो, रॉबिन महतो के अलावे गांव के सभी जनप्रतिनिधियों एवं शिव भक्त समाजसेवी लोगों का योगदान रहा।