असम विधानसभा की समिति ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : असम विधानसभा की सरकारी उपक्रमों से संबंधित समिति झारखंड राज्य के स्थल अध्ययन दौरे पर है। समिति ने शुक्रवार को 11 बजे झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंटवार्ता की। अध्यक्ष ने असम विधानसभा समिति के सभापति रमेंद्र नारायण कलीटा एवं सदस्या सिबामोनी बोरा सहित असम विधानसभा के पदाधिकारियों को सम्मानित किया।

शिष्टाचार भेंटवार्ता के उपरांत असम विधानसभा की सरकारी उपक्रमों से संबंधित समिति ने झारखंड विधानसभा की सरकारी उपक्रमों की समिति के साथ समिति कक्ष में बैठक की। इस बैठक में दोनों राज्यों के सरकारी उपक्रमों के संबंध में विभिन्न सूचनाओं का आदान प्रदान किया गया। यह बैठक झारखंड विधानसभा के सरकारी उपक्रमों से संबंधित समिति के सभापति निरल पुरती की अध्यक्षता में हुई। सदस्य जगत माझी एवं झारखंड विधानसभा के पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे। असम विधानसभा की समिति 14/7/2025 तक झारखंड दौरे पर रहेगी।

Spread the love