रांची: हरियाणा के फरीदाबाद के अमृता इंस्टीट्यूट की तर्ज पर रांची में एशिया का सबसे बड़ा और आधुनिक अस्पताल रिम्स 2 बनेगा। इससे झारखंड की जनता को देश की सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। स्वास्थ्य क्रांति की ओर झारखंड सरकार का एक और बड़ा कदम होगा। अमृता इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज का दौरा कर रांची लौटे स्वास्थ्य मंत्री ने ये जानकारी दी। रांची-झारखंड की राजधानी रांची में एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल रिम्स 2अमृता इंस्टीट्यूट की तर्ज पर बनेगा। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने इसे स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि रांची में एशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल फकटर 2 बनने जा रहा है। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अमृता इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज का दौरा कर स्वास्थ्य मंत्री रांची लौटे। उनके साथ स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह और अरवा राजकमल भी थे।झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि अमृता इंस्टीट्यूट की तर्ज पर रांची में रिम्स 2 का निर्माण कराया जाएगा. यह पूरे एशिया का सबसे बड़ा और आधुनिक अस्पताल होगा। इससे झारखंड की जनता को देश की सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
