विभिन्न मांगों को लेकर ओरमांझी के डीलरों ने किया प्रदर्शन

360° Ek Sandesh Live

Mustafa Ansari

रांची : ओरमांझी प्रखंड के जन वितरण प्रणाली के डीलरों ने शुक्रवार को डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्य में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बताया गया कि डीलरों को नौ माह से कमीशन की राशि नहीं मिलने के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि कमीशन की राशि नहीं मिलने के कारण डीलरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीलर भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। सरकार को अतिशीघ्र राशि का भुगतान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में वितरित खाद्यान्न का बकाया राशि भी अब तक नहीं मिला है। उन्होंने एक मुश्त राशि भुगतान की व्यवस्था करने की मांग की।

वहीं सचिव कुंदन साहू ने जानाकरी देते हुए बताया कि नेटवर्क प्रोब्लम होने व लाभुकों के नहीं आने से ईकेवासी नहीं हो पाती,जिसका जिम्मेदार भी डीलरों को ही ठहराया जाता है। सरकार मुफ्त में राशन वितरण कराना चाहती है। सरकार की रवैये से सभी डीलर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन के रिपेयरिंग का नाम पर शोषण जारी है। मौके पर अध्यक्ष संजय कुमार,सचिव कुंदन कुमार,कोषाध्यक्ष सतीश कुमार चौधरी,प्रमोद गुप्ता,किशोर कुमार साहू, आदित्य कुमार साहू,अंबिका प्रसाद, मनान अंसारी, छेकन पाहन,नागेंद्र प्रसाद,उमेश कुमार,महतो,मनीराम महतो,दामोदर यादव,प्रदीप साहू,जयकिशोर महतो, शमशाद अंसारी,मणिनाथ महतो,इंद्रा पाहन,महफूज आलम,जानेशार अख्तर, जयनंदन महतो,पंकज कुमार पटेल,चंदन कुमार साहू, कमलनाथ महतो,सुरेश करमाली,जमिल अख्तर, रामरतन सिंह,फूलचंद कुमार, बंटी कुमार,विकी कुमार साहू, अनीता देवी,फूलकुमारी देवी, शीला देवी,सरिता देवी सहित अन्य लोग शामिल थे।