Ranchi : झारखंड के कोडरमा जिला में झारखंड ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान में कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार बरनवाल के अध्यक्षता में 25वीं झारखंड राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता (कैडेट एवं सीनियर बालक -बालिका) 2025 का आयोजन आर बी मोदी पब्लिक स्कूल में किया गया जिसमें रांची जिला टीम ने जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव मिथलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भाग लिया प्रतियोगिता में पूरे झारखंड से लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें सबसे बड़ी टीम रांची जिला ताइक्वांडो संघ की टीम थी रांची से कुल 135 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें शारदा ग्लोबल स्कूल, रांची रांची प्रेस क्लब ताइक्वांडो सेंटर जे एस एस पी एस सरला बिरला पब्लिक स्कूल, आचार्य कुलम, ऑक्सफोर्ड स्कूल , केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ ,केरली स्कूल ,कार्मल स्कूल बरमे कार्मल स्कूल सहमलोंग धुर्वा ताइक्वांडो क्लब ,रांची जिला ताइक्वांडो क्लब डेली हॉट डैम साइड, गोंडली पोखर ताइक्वांडो क्लब , रातु ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ी एवं शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक भी शामिल थे रांची के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 गोल्ड 1 सिल्वर 8 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया टीम में रांची की ओर से अनंतनाग चंदन, रमेश गिरी( ्न२२स्र२ ) संजय मुंडा, मान्या सिंह चौहान प्रशिक्षक की भूमिका में थे टीम प्रबंधक के रूप में विवेक दुबे ,प्रियल कुमारी रितु रानी तिर्की थी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रांची जिला से ताराकांत पटेल, करमचंद भगत ,अमृता कुमारी का चयन किया गया था इन्होंने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सफलतापूर्वक निभाई साथ ही साथ झारखंड ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष सह रांची जिला के सचिव मिथलेश कुमार सिंह प्रतियोगिता में टूर्नामेंट डायरेक्टर थे सभी खिलाड़ियों को पदक जीतने पर रांची जिला ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारीगण , प्रशिक्षक , अभिभावक ने ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं दिए है प्रतियोगिता के सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी तेलंगाना में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे पदक प्राप्त करने वाले प्रमुख खिलाड़ियों के नाम पूमसे वर्ग के अंडर 50 ग्रुप मेल में एम मोदस्सर, अबिनाश राम एवं अशोक कुमार दास, अंडर 50 ग्रुप फीमेल में नेहा सिंह, सबा फरहीन खानम, मिस्ड टीम में मो जावेद अंसारी, चन्दन कुमार, इम्तियाज हुसैन, प्रीतम, सबा एवं आयुष राज ने स्वर्ण पदक जीता, न्यू पूमसे इंडिविजुअल अंडर 30 में मिलेनियम स्नेहल रजत एवं कैडेट इंडिविजुअल मेल में उत्कर्ष राज ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया। और फाइट में गोल्ड मेडल बबीता कुमारी, धानमुनि कुमारी,लता कुमारी, सौम्या गुरुंग, वंशिका कुमारी ,अनुष्का अमन मुंडा विकास कुमार, प्रिंस, अंकुश नाग ,आदित्या कुमार, सिल्वर मेडल – माही सिंह, अभिषेक, ईशान सिंह, ब्रॉन्ज मेडल सौम्या आनंद, रोहन,कृष्व हर्ष ,रितिका कुमारी डे ,संस्कृति गुरुंग शामिल है
