Kamesh Thakur
रांची: अरगोडा थाना की पुलिस ने महिला की गले से सोने की चैन छिनतई मामले का खुलासा करते हुये दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों मेंं पिस्का नगड़ी निवासी मो० आजाद उर्फ मो० शेरू (34)वर्ष,
पुन्दाग ओपी के दिपाटोली निवासी मो०मुजफ्फर शामिल है। इनके पास से पुलिस ने लूटे गये सोने का चैन बरामद किया।
सिटी एसपी अजित कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता में बताया कि 29 अगस्त को अरगोडा के न्यू एजी कॉपरेटिव कॉलोनी निवासी पूनम सहाय ने अरगोडा थाना में आवेदन देकर मामले दर्ज कराया था कि डीएवी कपिलदेव स्कूल से घर जाते समय दो अज्ञात युवकों ने गले से सोने की चैन छिनतई कर फरार हो गये।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुये हटिया डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी टीम को गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाईकरते हुये गुप्त सूचना को आधार पर मो० आजाद को नगडी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में शामिल पुंदाग निवासी मो० मुजफ्फर को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों नें घटना में शामिल होने की बात स्वीकार किया। साथ ही घटना में प्रयुक्त टेम्पू संख्या- जेएच 01-ईपी 7860 को जब्त किया गया। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
