सीबीआई कार्यालय में सिंफर कर्मचारी से तीन घंटे तक पीटने का आरोप, न्याय की गुहार

Crime

Eksandeshlive Desk

धनबाद: धनबाद के सीबीआई कार्यालय में पूछताछ के दौरान सिंफर यानी सीएसआईआर–सिंफर के एक कर्मचारी के साथ कथित मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मचारी ने रविवार को मीडिया को जानकारी सेट हुए सीबीआई अधिकारी संदीप सिंह, दीपक मीणा सहित चार लोगों पर डंडे और लात-घूंसों से करीब तीन घंटे तक पिटाई करने का आरोप लगाया। कर्मचारी का दावा है कि मारपीट में उनकी दाहिनी जांघ पर गंभीर चोटें आई हैं और वह चलने-फिरने में भी असमर्थ हैं। पीड़ित ने सिंफर के उच्च पदाधिकारियों को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि, मामले में सीबीआई का आधिकारिक पक्ष अभी सामने नहीं आया है।

मामला 29 अक्टूबर 2026 का बताया जा रहा है। पीड़ित कर्मचारी विवेक सिंह के अनुसार, उन्हें पूर्व निदेशक से जुड़े कथित मानदेय वितरण घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए धनबाद स्थित सीबीआई कार्यालय बुलाया गया था। उन्हें सुबह १०.३० बजे कार्यालय पहुंचने को कहा गया था। विवेक सिंह का आरोप है कि पूछताछ के दौरान मुताबिक जवाब नहीं मिलने पर संदीप सिंह, दीपक मीणा और दो अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारियों का दावा है कि उनके साथ करीब तीन घंटे तक डंडे और पैरों से मारा गया। पीड़ित कर्मचारी के मुताबिक, कथित मारपीट के कारण उनकी दाहिनी जांघ पर गंभीर चोटें आई हैं और कटने के निशान भी बन गए हैं। चोट की वजह से उन्हें चलने-फिरने में परेशानी हो रही है। कर्मचारी ने अपनी लिखित शिकायत में बताया है कि सीएसआईआर–सिंफर के डॉक्टर ने उन्हें एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने जांच एजेंसी के कार्यालय में इस तरह के कथित व्यवहार पर सवाल उठाते हुए मामले में न्याय की मांग की है। विवेक सिंह ने अपनी आपबीती सिंफर के उच्च पदाधिकारियों को लिखित रूप में बताई है। उन्होंने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि आजाद भारत में किसी नागरिक के साथ जांच एजेंसी के कार्यालय में इस तरह का कथित व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अब इस मामले में सिंफर प्रबंधन के रुख और आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

Spread the love