Eksandeshlive Desk
लातेहार: जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित रैनबसेरा में रविवार को एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान 62 वर्षिये गणेश राम के रूप में की गई स्थानीय लोगों के अनुसार गणेश राम लंबे समय से यात्री शेड में ही रहकर किसी तरह से अपना जीवन यापन किया करता था। रैनबसेरा में उसे मृत अवस्था में देख कर ग्रामीणों ने बरवाडीह पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर थाना प्रभारी अनूप कुमार एवं सब-इंस्पेक्टर सुनील मंडल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की कुछ लोगों का कहना है कि मृतक गणेश राम , लंका खड़िया निवासी प्रेमा देवी के पति है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी थी । शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मौत काफी पहले ही हो चुकी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये लातेहार भेज दिया था थाना प्रभारी अनुप कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा।
