Eksandeshlive Desk
रांची: नगर निगम द्वारा सूचित किया जा रहा है कि खादगढ़ा स्थित बिरसा मुंडा बस टर्मिनल की बंदोबस्ती की प्रक्रिया वर्तमान में प्रक्रियाधीन है। बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूर्ण होने एवं नियमानुसार अंतिम निर्धारण होने तक बस टर्मिनल में टोल शुल्क की वसूली रांची नगर निगम द्वारा अपने स्तर से की जाएगी। इस संबंध में पूर्व संवेदक से बस टर्मिनल से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज, अभिलेख एवं अन्य विवरण प्राप्त करते हुए 24 सितंबर तक हैंडओवर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।
इसके उपरांत 25 सितंबर से बिरसा मुंडा बस टर्मिनल में टोल शुल्क की वसूली रांची नगर निगम द्वारा नियमानुसार अपने स्तर से की जाएगी। अतः सभी बस संचालकों, वाहन मालिकों एवं बस परिचालन से जुड़े कर्मियों से अनुरोध है कि 25 सितंबर से टोल शुल्क का भुगतान केवल रांची नगर निगम के अधिकृत कर्मियों को ही करें। किसी अनधिकृत व्यक्ति को टोल शुल्क का भुगतान न करें। रांची नगर निगम द्वारा टोल शुल्क वसूली की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं नियमानुकूल बनाए रखने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
