झारखंड के पूर्व सांसद बृजमोहन राम के ओड़िसा के राज्यपाल बने, भाजपा ने मनाई खुशी

360° Ek Sandesh Live

BY Akbar Ansari
रामगढ़। झारखंड पलामू के पूर्व सांसद बृजमोहन राम को ओड़िसा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला इकाई में हर्ष का माहौल देखा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
​जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि यह झारखंड प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव और खुशी का दिन है, जब प्रदेश की माटी से जुड़े एक समर्पित और जमीनी कार्यकर्ता को इतनी बड़ी संवैधानिक जिम्मेदारी सौंपी गई है । ​भाजपा रामगढ़ जिला की ओर से बृजमोहन राम को उनके उज्ज्वल भविष्य की बधाई व ढेरों शुभकामनाएं दी गईं। उनके दीर्घकालिक राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव का लाभ ओड़िसा राज्य के समग्र विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।​बधाई देने वाले में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार , प्रिया करमाली, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार उर्फ़ कूंटू बाबु, डॉ संजय प्रसाद सिंह,चंद्रशेखर चौधरी, अमरेंद्र कुमार गुप्ता,वरिष्ठ नेत्री इला रानी पाठक, रंजन फ़ौजी, प्रो. खिरोधर साहू, बलराम महतो, रिद्धि राज, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी; जिला जगेश्वर प्रजापति; किरण देवी, रमेश करमाली, बबलू साव, रीति श्रीवास्तव, अशोक कुमार सोनी, सुनील प्रसाद, मनोज कुमार महतो, राजीव पामदत्त, भीमसेन चौहान, संतोष शर्मा, प्रवीण कुमार सोनू, विनोद प्रसाद, महेंद्र प्रजापति, दिनेश प्रसाद, विजय ओझा, कुश श्रीवास्तव,शीतल सिंह, सन्नी कुशवाहा, रिंकू प्रसाद, संजय कुमार रजक, शंकर करमाली और वारिश खान आदि शामिल है । ​

    Spread the love