राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा की पहल पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बच्चों और दीदियों से आत्मीय संवाद

360° Ek Sandesh Live

BY – SUNIL VERMA

रांची। राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा की पहल पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहनों के साथ आत्मीय संवाद किया गया।कार्यक्रम में बच्चों, माताओं-बहनों और सेवा कार्यों से जुड़ी कर्मियों के अनुभव सुने गए और उनके समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा बहनें समाज की आधारशिला को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, संस्कार निर्माण और ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने में उनका योगदान सराहनीय है।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेवा भाव से जुड़ी माताओं-बहनों से संवाद कर उनके अनुभव समझना और सम्मान प्रकट करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि उनका समर्पण और संवेदनशीलता समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे आयोजन आपसी आत्मीयता बढ़ाते हैं और जनसेवा की भावना को सशक्त करते हैं।इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा गया कि माताओं-बहनों का स्नेह और आशीर्वाद ही जनसेवा की सबसे बड़ी ताकत है। अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सम्मान पहुंचाना ही इस संकल्प का मूल है।कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अजय राय, नेता अमित नाथ चरण, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुक्तिनाथ मिश्रा, महामंत्री मनसा महतो, उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, के.डी. सिंह, मंडल मंत्री मिकी महतो, ग्राम प्रधान सरा पहन, वार्ड सदस्य अमित रंजन पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love