रांची: पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेटसी संस्था ने एनएच-33 में बारुटौली गाँव के पास हाईवे के किनारे पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पेटसी के सचिव अर्चित आनंद ने कहा कि आज पर्यावरण दिवस पर हमारी संस्था ने एनएचएआई राँची के तत्वाधान में करीब 105 पौधे एनएच-33 में लगाये। जिसमे करंज,गुलमोहर नीम एव जामुन के पौधे हैं। साथ ही कहा कि हमारी संस्थाने एनएच-33 में अब तक कुल 42101 एवेन्यू प्लांट्स लगाए हैं और 68400 मीडियन प्लांट्स लगाए हैं। साथ ही उसका संरक्षण कर रही है। एनएचएआई भारत सरकार की हरियाली को आगे बढ़ाने के प्रति ये मुहिम प्रकृति के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगी। एक पेड़ माँ के नाम की यह मुहिम पूरे देश में व्यापक रूप से चलायी जा रही है। आज हमारी संस्था ने राँची शहर के विभिन्न स्थानों पर भी वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर एनएचएआई भारत सरकार के सलाहकार सुरेंद्र कुमार,संतोष कुमार आया, विजय कुमार, परियोजना निदेशक हरिशंकर गुप्ता,संयुक्त सलाहकार,चंदन आशीष, अर्चित आनंद, पारिजात परिमल, स्नेहा, प्रशांत कुमार सहित अन्य एनएचएआई के पदाधिकारी पौधारोपण में शमिल थे ।
