Reporting by Mustaffa
मेसरा (राँची): खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। लाल बहादुर शास्त्री क्लब,ब्लॉक चौक (ओरमांझी) के तत्वाधान में रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 (सीजन-5) का भव्य आगाज होने जा रहा है। एसएस हाई स्कूल मैदान (ब्लॉक चौक,ओरमांझी) में आयोजित,यह रोमांचक मुकाबला 6 जून से 13 जून तक खेला जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं,जो नॉकआउट के आधार पर खेलेंगी। हर मुकाबले में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रति मैच मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं,प्रथम पुरस्कार (विजेता) 61,000 रू० व चमचमाती ट्रॉफी,द्वितीय पुरस्कार (उपविजेता) 35,000 व ट्रॉफी,तृतीय पुरस्कार 10,000 रू० व ट्रॉफी,चतुर्थ पुरस्कार 10,000 रु० व ट्रॉफी,इसके अलावा फाइनल मैच में खिलाड़ियों के लिए अतिरिक्त नकद पुरस्कार भी रखे गए हैं। इस टूर्नामेंट के सफल संचालन में अभिमन्यु सिंह,पप्पू,मनीष कुमार,संजय तिर्की,बबलू,पुकार,अजीत गिरी,शशि साहु और श्वेतांग कुमार सहित क्लब के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। क्लब ने सभी खेल प्रेमियों से मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का विनम्र अनुरोध किया है।
