AMIT RANJAN
सिमडेगा: अवैध गांजा तस्करी के मामले में एक वर्ष से फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त बिट्टु कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला कोलेबिरा थाना कांड संख्या 70/25 से संबंधित है, जिसमें 17 अगस्त 2025 को बीएनएस एवं एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार मामले में पूर्व में संजय कुमार और आकाश कुमार यादव को ब्रेजा वाहन के साथ 62.400 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया था।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए दरगाही,विशनपुर निवासी बिट्टु कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को 22 सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
