AMIT RANJAN
सिमडेगा: श्री राम जानकी मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण का जलवा उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बाल स्वरूप का आकर्षक शृंगार कर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में मंगल कलश लेकर कुआं पूजन किया और मंगल गीत व बधाई गीत गाए। पूजा के दौरान परिवार व समाज की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। इस दौरान ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों और महिला समिति की पदाधिकारियों व सदस्यों का सहयोग रहा।
