तूल पकड़ता जा रहा है सहायक शिक्षकों और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के बीच अनबन का मामला

360° Education Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

शिकारीपाड़ा दुमका: शिकारीपाड़ा प्रखंड में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और सहायक शिक्षकों के बीच गतिरोध कायम है और सहायक शिक्षकों के अनुसार प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी लगातार शिक्षकों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर उन्हें अपमानित कर रहे हैं। इस संबंध में मंगलवार को शिकारीपाड़ा के सहायक शिक्षकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी शिकारीपाड़ा को एक आवेदन सौंप कर मामले की समाधान की मांग की है।

आवेदन में शिक्षकों ने उल्लेखित किया है कि मंगलवार को कन्या मध्य विद्यालय शिकारीपाड़ा में गुरु गोष्ठी रखी गई थी। इस गुरु गोष्ठी की शुरुआत में ही प्रखंड अध्यक्ष उकील मुर्मू द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से निवेदन किया गया कि अपने प्रखंड के प्रखंड सचिव खलील अंसारी पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, पहले उसका निदान किया जाए। परंतु प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने उक्त आवेदक को निवेदन को नकारते हुए पुनः सभी शिक्षकों को दलाल कह कर संबोधित किया और खुद ही गोष्टी से निकल कर चले गए। इससे उपस्थित सभी सहायक शिक्षक आक्रोशित हो गए और उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी शिकारीपाड़ा को आवेदन सौंप कर मामले पर संज्ञान लेने की अपील की है। शिक्षकों ने कहा है कि यदि गतिरोध कायम रहता है तो शिक्षा विभाग तथा विद्यालयों में इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ना तय है ।

Spread the love