SUNIL KUMAR
साहिबगंज: गंगा मिशन कोलकाता द्वारा आयोजित गंगा हरित अभियान के तहत मंगलवार को भरतीया कॉलोनी रोड स्थित बाबूलाल नंदलाल बोहरा चैरिटेबल ट्रस्ट परिसर में राजकीय मध्य विद्यालय तलाब एवं प्राथमिक विद्यालय तालबन्ना की छात्र-छात्राओं के बीच फलदार पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डा. रामदेव पासवान ने आम, कटहल, अमरुद, बेल, लीची, आंवला, का पौधा स्कूली छात्र-छात्राओं को देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सिविल सर्जन डा. रामदेव पासवान ने अपने संबोधन में विद्यालय के बच्चों को बताया कि प्राकृतिक आपदा जो आ रही है वो विकास के नाम पर प्राकृतिक से छेड़छाड़ करने पर हो रहा है। वृक्ष ही प्राकृतिक है, प्राकृतिक ही जीवन है। प्रत्येक वर्ष वृक्ष का जन्मदिन अवश्य मनाए। एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है।कोरोना काल में हमलोगों ने ऑक्सीजन के महत्व को समझा। पेड़ पौधा लगाकर पर्यावरण वातावरण को हरा भरा रखे। वृक्ष नहीं होगा तो बारिश नहीं होगा, भोजन नहीं मिलेगा। पानी की आवश्यकता वायु की आवश्यकता, खाने की आवश्यकता पेड़ पौधा से ही होता है। प्रतिदिन वृक्ष का सेवा करके उसको बड़ा करे, पहला फल का सेवन करे। पौधा से हरियाली के साथ साथ पक्षियों को रहने के लिए अपना घर मिलता है। वही पौधा वितरण कार्यक्रम में लगभग 200 स्कूली छात्र छात्राओं व आम जनो के बीच आम, नारियल, शरीफा, आंवला, कटहल, लीची, अमरूद, तूत, खिन्नी, बेल, मालबेरी सहित अन्य फलदार पौधा का वितरण किया गया है। वही स्कूली छात्राएं शिक्षिका की अगुवाई में हाथों में पौधा लेकर शहर भ्रमण करते हुए लोगों को पेड़ लगाने के प्रति जागरूक किया ओर एक पेड़ मां के नाम, पौधा लगाए जीवन बचाए, प्राकृतिक को हरा-भरा रखे जैसे जागरूकता नारा लगाया। मौके पर जेएससीए सदस्य चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, अशोक सराफ मनीष दिवान, रतन अग्रवाल, , शिक्षक – शिक्षिका एवं सैकड़ों छात्र व गणमान्य लोग मौजूद थे।