सुगौली विधानसभा क्षेत्र में लालबाबू सिंह लगातार जनसंपर्क अभियान पर

Ek Sandesh Live

अशोक वर्मा

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले का सुगौली विधानसभा क्षेत्र इंडिया एवं एनडीए गठबंधन के लिए प्रतिष्ठा का क्षेत्र रहा है लेकिन तेजी से उभरे जनसुराज ने इस सीट को महत्वपूर्ण सीट मानकर यहा लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहा है। सुगौली के वर्तमान विधायक इंडिया गठबंधन राजद के इंजीनियर शशि भूषण सिंह है। पूर्व विधायक भाजपा के रामचंद्र सहनी थे। लेकिन इस बार भाजपा इस सीट को लेने के लिए ऐडी चोटी एक करने की फिराक में है। इस बीच तेजी से उभरे जनसुराज पार्टी ने इस क्षेत्र का चयन कर अपने संभावित प्रत्याशी राजनीति के परिपक्व नेता लाल बाबू सिंह को हरी झंडी दे दिया है और लाल बाबू सिंह 1 वर्ष से सुगौली के गांव-गांव चप्पा चप्पा में जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं और अपना जना धार तेजी से बढ़ा रहे है।सुगौली विधानसभा क्षेत्र संख्या 11 में इन्होंने पदयात्रा करते हुए सभी लोगों से घर-घर दरवाजे दरवाजे पहुंचकर संपर्क किए हैं एक तरफ से सुगौली में इन्होंने अपना कैंप कर दिया है और सुबह से लेकर रात तक लगातार जनसंपर्क अभियान में लगे हुए है।पिछले दिनों उनके द्वारा दलितों गरीबों एवं अल्पसंख्यकों के बीच लगातार वस्त्र वितरण का कार्य चलाया गया तथा अपने नेता प्रशांत किशोर द्वारा किए जा रहे घोषणाओं को बड़े ही प्रभाव साली ढंग से रख रहे है। जनता द्वारा भी इनका व्यापक अभिनंदन एवं स्वागत हो रहा है। आज के दिन सबसे अधिक किसी दल का प्रचार हो रहा है तो वह जन सुराज ही है। गरीब एवं दलितो के बीच लाल बाबू सिंह लगातार भ्रमण कर रहे है।

Spread the love