Kamesh Thakur
रांची: पुंदाग ओपी की पुलिस ने चाकु से जानलेवा हमला करने के आरोप में एक दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी में संजीव उपाध्याय उर्फ गोलु उपाध्याय और गोलु यादव उर्फ नन्द किशोर यादव शामिल हैै। इनके पास से पुलिस ने एक मोटरयाइकिल,दो मोबाईल फोन बरामद किया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुये एसएसपी के निर्देश पर छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुये संजीव उपाध्याय उर्फ गोलु उपाध्याय और गोलु यादव उर्फ नन्द किशोर यादव को गिरफ्तार किया।
22 सितम्बर की देर रात में विहार न्यू पुन्दाग सेल सिटी रोड़ के पास अरविन्द कुमार नामक व्यक्ति को रंगदारी का मांग करते हुए चाकु से जानलेवा हमला किया गया। जिसमें अरविन्द कुमार की पेट में गंभीर चोट आई। जिनका इलाज पारस हॉपिटल रांची में चल रहा है जख्मी अरविन्द कुमार के मां के शिकायत पर संजीव उपाध्याय उर्फ गोलु उपाध्याय,गोलु यादव उर्फ नन्द किशोर यादव, के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।
गिरफ्तार दोनो अभियुक्त पूर्व में रंगदारी, आर्म्स एक्ट एवं अपहरण के कांडों में आरोपत्रित है गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि अरविन्द कुमार से पूर्व में भी रंगदारी का पैसे की मांग किया गया था परंतु वह नहीं दिया था इस कारण इस घटना का अंजाम दिया गया था।