दुर्गा पूजा को लेकर दोपहिया वाहन जांच अभियान चलाया

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

लातेहार: उपायुक्त लातेहार  उत्कर्ष गुप्ता  के आदेशानुसार दुर्गा पूजा उत्सव में सड़क दुर्घटना की सम्भावनाओं को देखते हुये जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मण्डल के नेतृत्व में अंचल अधिकारी चंदवा सुमित कुमार मिश्रा , अंचल अधिकारी बालूमाथ बालेश्वर राम , मोटरयान निरीक्षक सुनील कुमार , एवं परिवहन विभाग के कर्मचारी एवं पुलिस बल के द्वारा जिले के अलग-अलग स्थानों में लातेहार , मनिका , चंदवा एवं बालूमाथ थाना क्षेत्र में बढ़ते हुये सड़क दुर्घटना को नियंत्रण करने के उदेश्य से दो पहिया वाहन चालक के द्वारा नियम के विरुद्ध में वाहन परिचालन करने वाले दोपहिया वाहन चालकों का सघन‌ वाहन जांच टीम के द्वारा किया गया। वाहन जाँच के दौरान में वैसे दोपहिया वाहन चालक जिन्होनें  हेलमेट नहीं पहना हुआ था  या फिर जिन वाहन चालकों ने शराब पी कर गाड़ी चला रहे थे वैसे लोगों का चालान काटा गया। वाहन जाँच के दौरान में 140 वाहनों का गहनता से जांच की गई थी जिसमें नियमों के विरुद्ध में पाये गये 65 वाहन चालकों का चलान काटा गया था
82, 000 रूपये राजस्व का वसूली हुई थी ।

इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहने के बाद में ही अपने घरों से गंतव्य स्थान के लिये निकला करें आपके सिर पर जब हेलमेट होगा तभी आप सुरक्षित रह पायेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकांशत: वाहन दुर्घटनाओं में ऐसा देखा गया है कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट नहीं पहने हुये थे जिसके कारण दुर्घटना होने पर सिर पर चोट लगने के बाद में वाहन चालक की मृत्यु हो जाती है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि शराब पी कर के वाहन बिल्कुल भी नहीं चलाये आमतौर पर नश का सेवन कर के वाहन चलाने वाले वाहन चालक निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज गति से वाहन को सड़कों पर दौड़ाते हैं और अपने जान माल से हाथ धो बैठते हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित गति सीमा में ही वाहन को चालायें तभी जाकर सड़क दुघर्टना में कमी लाई जा सकती है। इसके लिये समय – समय पर सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरुकता अभियान भी जिले में हमेशा ही चलाया जाता है। 

Spread the love