दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसडीपीओ व थाना प्रभारी ने पंडालों का लिया जायजा

360° Ek Sandesh Live

दारू /हजारीबाग : दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ फौजान अहमद व दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने दारू एवं झुमरा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। प्रशासन ने पूजा के दौरान सतर्कता बरतने तथा आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

Spread the love