Kamesh Thakur
रांची: रांची पुलिस ने जुआ खेलते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बीते 25 सितंबर की देर रात कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते सभी लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अरगोड़ा चौक स्थित आनंदपुरी चौक के पास स्थित राजकुमार साहू के किराए के मकान पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 18 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी सुखदेवनगर और अरगोड़ा थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।
पुलिस ने उनके पास से 3.34 लाख रुपया और अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार हुए लोगों में करण मेहता, पिंटू पासवान, विकास यादव, ऋतिक यादव, बालेश्वर मेहता, दीपक कुमार सोनी, अजय कुमार, बबलू शर्मा, अजय यादव, सूरज कुमार, सोनू गुप्ता, सौरभ सिंह, हैप्पी कटारिया, संजीव साहू, राकेश मेहता, मोहित प्रजापति, राजा साहू और धनंजय साहू शामिल है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेजा।
