बरकट्ठा में आरएसएस के पथ संचलन में विधायक अमित यादव हुये शामिल

360° Ek Sandesh Live

Eksandeshlive desk

बरकट्ठा/हजारीबाग: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम बरवा अडवार मैदान में पूर्ण गणवेश में शाखा लगाकर संघ के जिला बौद्धिक प्रमुख सुबोध पाण्डेय ने बौद्धिक दिया जिसमें संघ की स्थापना से लेकर उद्देश्यों की चर्चा की गई स्वयंसेवक जयप्रकाश मोदी ने संघ की स्थापना पर अपना वृत प्रस्तुत किया तपश्चात भगवा ध्वज के साथ पथ संचलन का शुभारंभ किया गया संघ का समरसता और समता का अद्भुत प्रकटीकरण की भावना के साथ रविवार को पथ संचलन की शुरुआत बरवा से लेकर बरकट्ठा एनएच से होते हुए डाकडीह पुनः बरकट्ठा बाजार टांड़ होते हुए बरवा मैदान में संचलन सम्पन्न हुआ संचलन में विधायक अमित यादव भी शामिल हुए स्वयंसेवकों की अनुशासनबद्ध पंक्तियों और देशभक्ति के स्वरूप ने लोगों को काफी प्रभावित किया वहीं बरकट्ठा में जगह जगह पर स्वयंसेवकों के संचलन पर पुष्पवर्षा की गई जिससे पूरा माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। मौके पर विधायक अमित यादव ने भी स्वयंसेवकों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए संगठन की समरसता और एकता का संदेश दिया। इस दौरान विधायक अमित यादव ने कहा कि पथ संचलन ने बरकट्ठा की सड़कों पर अनुशासन, एकता और समरसता का अद्भुत संदेश दिया है। कार्यक्रम में खंड कार्यवाह संतोष दास, खंड सह व्यवस्था प्रमुख अजय आर्य, पर्यावरण प्रमुख रामचन्द्र प्रसाद, जिला बाल कार्य परमुख चंद्रिका जिला ग्राम विकास प्रमुख प्रकाश चौधरी, खण्ड सेवा प्रमुख अभय कुमार, खण्ड प्रचार प्रमुख केदार जी, बरकठा खण्ड पालक चंदन कुमार, रामचंद्र चौधरी, रीतलाल प्रसाद, यमुना प्रसाद, गोपी प्रसाद, छोटी प्रसाद, भुजन प्रसाद, सुनील कुमार, सत्यम भारती, धीरज गुप्ता, भुनेश्वर मोदी, रामप्रसाद यादव, मुकेश पांडेय, भागीरथ प्रसाद, शिवलाल यादव, मिथलेश भारती, राजकुमार गिरी, मंटू पांडेय, चंदन कुमार, केदार रजक समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Spread the love