सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप कल से

360° Ek Sandesh Live Sports

Eksandeshlive Desk

रांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में कल से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है। इस प्रतियोगिता में दक्षिण एशिया के छह देशों भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका के शीर्ष एथलीट हिस्सा लेंगे।

भारत के 70 से अधिक एथलीटों की टीम 37 स्पर्धाओं में पदक की चुनौती पेश करेगी। इस प्रतियोगिता में 6 देशों के 300 एथलीट भाग ले रहे हैं। इस इवेंट को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल में दर्शकों का प्रवेश पूरी तरह से फ्री है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। 24 अक्टूबर को शाम छह बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन और समापन समारोह के लिए 500 कलाकारों की टीम तैयार है। कार्यक्रम में झारखंड की संस्कृति और लोक परंपरा की झलक देखने को मिलेगी।

Spread the love