कटकमसांडी के पंचायत सहायक भी होंगे शामिल
कटकमसांडी/ हजारीबाग : राज्यभर के पंचायत सहायकों में सरकार के उदासीन रवैये को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। बताया जा रहा है कि 12 मार्च 2024 से अब तक पंचायत सहायकों से कोई कार्य नहीं करवाया गया और मार्गदर्शिका मात्र फाइलों में दबकर रह गई है। 2,500 रुपये की प्रोत्साहन राशि तक के भुगतान में डीपीआरओ स्तर पर टालमटोल और नाटकबाजी का आरोप लगाया गया है। पंचायत सहायकों की प्रमुख मांग है कि उन्हें उचित मानदेय दिया जाए और उनकी सेवाओं का नियमितीकरण सुनिश्चित किया जाए। इन्हीं मांगों को लेकर 9 नवंबर 2025 को रांची के मोराबादी मैदान में झारखंड के सभी पंचायत सहायक गोलबंद होंगे। यह राज्यस्तरीय महासभा भविष्य की रणनीति और आंदोलन की दिशा तय करेगी। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में उग्र आंदोलन के फैसले भी लिए जा सकते हैं। कार्यक्रम में झारखंड पंचायत सहायक संघ की सभी प्रखंड, जिला एवं प्रदेश कमेटियों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है। संघ के सोशल मीडिया प्रभारी सुधीर प्रसाद मेहता ने अपील की है कि “सभी पंचायत सहायक अपना दायित्व समझें और इस ऐतिहासिक बैठक को सफल बनाए।इसमें मुख्य रूप से कटकमसांडी प्रखंड के पंचायत सहायक अनंत अग्रवाल ,रणजीत कुमार ,राजेश ठाकुर,मिथलेश राणा,नीतीश कुमार,मनोज कुमार,विशाल कुमार,दिनेश रविदास,अजय टोप्पो,जितेंद्र कुमार,प्रकाश यादव,प्यारी सिंह,सुनील यादव,दुष्यंत प्रसाद,सुखराम मुंडा,प्रियंका ओरिया इत्यादि उपस्थित रहे।
