कांग्रेसियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनायी

360° Ek Sandesh Live

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में ललगुटवा बैंक्वेट हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर करते हुए नेताओं ने देश निर्माण उनकी भूमिका को याद किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे, उन्होंने देश को मजबूती प्रदान करने के लिए आधुनिक भारत की नींव रखी थी। स्वतंत्रता संग्राम में अनेकों बार जेल गए। स्वतंत्रता के बाद देश आर्थिक एवं सामाजिक रूप से समस्याओं से घिरा हुआ था, इसके निराकरण के लिए उन्होंने पूरे देश मे पंचवर्षीय योजनाओं की शुरूआत की। विभिन्न शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय संस्थाओं की स्थापना उनकी दूरदर्शी सोच का ही परिणाम था जिसके तहत आईआईटी आईआईएम एम्स जैसे संस्थानों की स्थापना की गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पंडित नेहरू ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में जो भूमिका निभाई थी उसे देश कभी नहीं भूलेगा। चिंतनशील होने के साथ-साथ वह विश्व शांति के समर्थक थे। उन्होंने पूरी दुनिया में शांति कायम करने के लिए पंचशील का सिद्धांत विश्व को दिया। वह गुटनिरपेक्ष आंदोलन के संस्थापक थे उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शांति और सहयोग को बढ़ावा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह एक गंभीर लेखक थे उन्होंने अपनी पुस्तक डिस्कवरी आॅफ इंडिया के माध्यम से पूरे भारत के हर पहलू को,सामाजिक चित्रण को जीवंत रूप से देश और दुनिया के समक्ष रखा। मौके पर प्रदेश का प्रभारी सीरीबेला प्रसाद विधायक दल नेता प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री बादल पत्र लेख,बृजेंद्र सिंह तनवीर आलम, अमूल्य नीरज खलको, राकेश सिंह, सतीश पॉल मुंजनी सोनाल शांति सूर्यकांत शुक्ला गजेंद्र सिंह शांतनु मिश्रा अभिलाष साहू सुल्तान अहमद राजन वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे

Spread the love