रहरिया में नए पेट्रोल पंप का उद्घाटन, दूर-दराज जाने की मजबूरी खत्म, मिलावटी तेल के धंधे पर लगेगी लगाम

360° Ek Sandesh Live

अजय राज
प्रतापपुर(चतरा): प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत रहरिया गांव में “आरबीएफसी” कंपनी के नए पेट्रोल पंप के शुभारंभ से क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है। इस पंप के शुरू होने से न केवल लोगों को पेट्रोल-डीजल के लिए गजवा, प्रतापपुर या कुकुरमन जैसे दूरस्थ इलाकों का रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि लंबे समय से स्थानीय स्तर पर चल रहे ह्यदो नंबर तेलह्ण (मिलावटी ईंधन) के अवैध धंधे पर भी प्रभावी रोक लगेगी।पेट्रोल पंप का विधिवत उद्घाटन लोजपा विधायक जनार्दन पासवान ने पूजा-अर्चना के साथ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।पेट्रोल पंप के संचालक अजय यादव और सुरेंद्र यादव ने कहा कि रहरिया जैसे ग्रामीण क्षेत्र में इस सुविधा के शुरू होने से 20 से 25 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पंप पर उचित मूल्य पर पूरी मात्रा में शुद्ध पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जाएगा। इससे मिलावटी तेल बेचने वालों की मनमानी पर रोक लगेगी और लोगों को गुणवत्तापूर्ण ईंधन मिलेगा।संचालक अजय यादव ने विशेष रूप से किसानों को होने वाले लाभ की चर्चा करते हुए कहा कि अब किसानों को सिंचाई के समय जार लेकर दूर-दराज के पंपों से महंगे दामों पर तेल खरीदने की मजबूरी नहीं रहेगी। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा खेती-किसानी को सीधा लाभ मिलेगा।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि “कौरा-मनातू-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग पर रहरिया में पेट्रोल पंप खुलने से इस सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों को महंगे दामों पर ईंधन खरीदने से मुक्ति मिलेगी और आवागमन में भी सुविधा होगी। यह पंप क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर डुमरवार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामजी पासवान तथा बरूरा पंचायत के मुखिया मनीष कुमार सिंह ने भी खुशी जताते हुए इसे दोनों पंचायतवासियों सहित क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि अब रात के समय ईंधन की तलाश में फंसने वाले राहगीरों को एक सुरक्षित और भरोसेमंद स्थान मिलेगा।बताया गया कि तेजस्वी फ्यूल स्टेशन प्रतिदिन सुबह 5 बजे से शाम 8 बजे तक खुला रहेगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस पंप के शुरू होने से क्षेत्र में ईंधन की शुद्धता और उपलब्धता दोनों सुनिश्चित होंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Spread the love