News by
Mustaffa
मेसरा : बीआईटी मोड़ केदल स्थित मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मंगलवार को क्रिसमस गेदरिंग हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह संस्थान के अध्यक्ष मनरखन महतो ने केक काट कर किया। इस दौरान संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा कई मनमोहक नाटक,नृत्य एवं गान की प्रस्तुति की गई। यीशु के जन्म दिवस को नाट्य रुपांतरण के माध्यम से भी दिखाया गया। मुख्य अतधि मनरखन महतो ने कहा कि क्रिसमस मुख्य रूप से ईसाई धर्म के संस्थापक ईसा मसीह के जन्म का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है,जो हर साल 25 दिसंबर को होता है। लेकिन अब यह एक वैश्विक त्योहार बन गया है,जो आनंद,शांति,प्रेम और पारिवारिक मिलन का संदेश देता है। जिसमें सांता क्लॉज़ और उपहारों का आदान-प्रदान जैसी धर्मनिरपेक्ष परंपराएं भी शामिल हैं। निदेशक मनोज कुमार महतो ने अपने संबोधन में छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और संस्थान द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्थान के सभी शिक्षकों छात्रों और आयोजन समिति को बधाई दी।कार्यक्रम का मंच संचालन वर्तिका एवं प्रियांशु ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मधु बाला कुमारी ने की। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ किया गया। मौके पर ट्रस्टी वीरेंद्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,प्रबंधक मुकेश कुमार,प्रशासिका मीना कुमारी,पूनम कुमारी,बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉ दूधेश्वर महतो,नर्सिंग कॉलेज प्राचार्य चित्रवेल वी,फार्मेसी कॉलेज प्राचार्या रागिनी कुमारी,पैरामेडिकल कॉलेज प्राचार्य डीके शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक,छात्र-छात्राएं और कर्मचारी मौजूद थे।
