Eksandeshlive desk
राँची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय राँची में आयोजित युवा महोत्सव “स्पंदन” में नागपुरी विभाग के छात्र–छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पुरस्कार हासिल किए।
फोक सोलो प्रतियोगिता में आशीष महतो ने प्रथम, दीपक उरांव ने द्वितीय एवं सोनाली कच्छप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में राजेन्द्र कुमार ठाकुर विजेता रहे। नाटक प्रतियोगिता में नागपुरी विभाग के नेहा ग्रुप को द्वितीय पुरस्कार मिला, जिसमें नेहा कुमारी, सोनाली कच्छप, देवेंद्र महतो, विश्वजीत महतो, सुनील उरांव, रानी कुमारी, अंकित उरांव, रितिक मुंडा एवं रोहित उरांव शामिल रहे। वहीं लोक नृत्य प्रतियोगिता में शिवानी ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस ग्रुप में शिवानी तिर्की, संध्या उरांव, समरीता कुमारी, कुमकुम कुमारी, अंजली उरांव, अलका बिन्हा, स्वाति कुमारी, तनु गाड़ी एवं सूर्या बेक शामिल थीं। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में नागपुरी विभाग की प्राध्यापक डॉ. मालती वागीशा लकड़ा, डॉ. मनोज कच्छप, कार्यक्रम समन्वयक सुभाष गोप, संदीप कुमार रजक, रंजन कुमार महतो सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
