रांची : श्री चैती दुर्गा मंदिर भुताहा तालाब में शनिवार को भोग वितरण कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। मंदिर के पुजारी सुभाष मिश्रा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। भोग में खिचड़ी, अचार, चिप्स आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।इसी क्रम में श्री राम मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आगामी 31 दिसंबर को श्री चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ एवं भव्य भंडारे का आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक किशोर साहू एवं अध्यक्ष शंकर दुबे के नेतृत्व में आयोजन को सफल बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया है। कार्यक्रम का आयोजन श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति, भुताहा तालाब रांची के तत्वावधान में किया जाएगा।
