मकर संक्रांति पर पूर्व मुखिया ने चूड़ा–तिलकुट –गुड़ वितरण कर, सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश

360° Ek Sandesh Live

अजय राज

प्रतापपुर (चतरा):
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत रामपुर में सामाजिक समरसता और सेवा भाव का अनुपम उदाहरण देखने को मिला जहां रामपुर के पूर्व मुखिया सह राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष खेदु यादव के आवास पर चूड़ा, तिलकुट और गुड़ का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पर्व की खुशियां साझा कीं।कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों एवं ग्रामीणों के बीच पारंपरिक मकर संक्रांति प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारे को मजबूत करना तथा लोक पर्वों की परंपरा को जीवंत बनाए रखना बताया गया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता, सहयोग और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। इस मौके पर सिरताज अली, पिंकू यादव, रंजीत यादव, सुषमा भारती, विजय यादव, अजीजी, रौशन आरा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं राजद जिलाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, भीम आर्मी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. युगेश दास, वार्ड सदस्य चंद्रिका बैगा ,पवन यादव, उपेन्द्र यादव, मिथलेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया खेदु यादव ने सभी ग्रामीणों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना ही सच्ची राजनीति और सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी अतिथियों और ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना की और इसे सामाजिक एकजुटता की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।

Spread the love