Reporting by Ranjan
बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड एवं केरेडारी प्रखंड में नन्हे बच्चों के पढ़ने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों का जर्जर स्थिति को देखते हुए बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने आंगनबाड़ी केंद्रो को प्राथमिकता के साथ लेते हुए अथक प्रयास के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण का काम जैसे विद्युतीकरण ,चापाल ,समरसेबल पंप के साथ स्वच्छता कार्य , सेप्टिक टैंक एवं अन्य स्टेशनरी कार्य कर नन्हे बच्चों के पढ़ने के लायक बनाया जाएगा। इस संबंध में विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा की यह नन्हे बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं और इन बच्चों के शिक्षा और सुरक्षा की व्यवस्था देना हमारी पहली प्राथमिकता है। ।पहले फेस में एक करोड़ 31 लाख 56500 की लागत से बड़कागांव प्रखंड के नयाटांड हरिजन टोला, हरली हरिजन टोला, डोकाटांड नापोकला हरिजन टोला, इसको स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, केरेडारी प्रखंड अंतर्गत गर्रीकला – 2, गर्रीकला भुईयां टोला, गर्री चमार टोला, बेलतू 2, बेलतू 3, जमीरा, चट्टीपेटो 1, पुरनीपेटो, बेलापेटो, बेलाटोला, केन्दुवाटांड, कराली, सलगा 2, कुठान के आंगनबाड़ी केंद्रो का कायाकल्प होगा।
