News & Edit by Sunil Verma
रांची : बीआईटी मेसरा 38वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 6 फरवरी को संस्थान के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया, यह तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित की गई है। जिसके पहले दिन का समापन सफलतापूर्वक हुआ। संस्थान का खेल परिसर लगभग एक लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें 400 मीटर का एथलेटिक ट्रैक, इनडोर बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी के मैदान, जिमनैजियम, मल्टी-जिम, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस, शतरंज, लॉन टेनिस, थ्रो बॉल और हैंडबॉल जैसी कई खेल सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इस खेल महोत्सव का आयोजन डॉ. महेन्द्र कुमार, आयोजन सचिव, शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के मार्गदर्शन में किया गया।
