राम भगवान के चहेता युवक ने रांची के पदयात्रा कर जा रहे अयोध्या

360° Religious

कुमार कुलदीप
चतरा : राम मंदिर निर्माण को लेकर चारो और भक्ति का माहौल है। रांची के छह युवक पैदल यात्रा पर रांची से अयोध्या के लिए निकले हैं।गुरुवार रात्रि युवक टंडवा पहुँचे जहाँ एक व्यक्ति द्वारा उनके ठहरने खाने का प्रबंध किया गया।जिसके बाद शुक्रवार सुबह उन्होंने दुबारा पदयात्रा शुरू कर दिया।सभी युवक रांची चुट्टू बीआईटी के रहने वाले हैं।जिसमें प्रदीप कुमार अभय कुमार संजीव कुमार हर्ष कुमार मुनेश कुमार रोहित कुमार का नाम शामिल है।युवकों ने बताया कि वे 22 जनवरी से पहले अयोध्या पहुँच जाएंगें। कहा कि राम मंदिर पूर्वजो का सपना था जो अब पूरा हो रहा है।बताया कि कितनो ने मंदिर निर्माण को लेकर प्राणों की आहुति दी तो हमलोग पैदल क्यो नही जा सकते हैं। युवकों का टंडवा में जगह जगह स्वागत किया गया।