महर्षि मेंही कल्याण केंद्र के तत्वावधान में दो दिवसीय सत्संग का समापन

Religious

Eksandeshlive Desk

रांची/कामड़े: महर्षि मेंही कल्याण केंद्र के तत्वावधान में हनुमान नगर, कामड़े, रांची में आयोजित दो दिवसीय सत्संग शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। सत्संग के दौरान संतमत के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज द्वारा बताए गए ध्यान, योग और सत्संग के मार्ग से जीवन में शांति और आत्मिक उन्नति प्राप्त की जा सकती है। मन की शुद्धि के लिए नियमित ध्यान, सत्संग और सदाचार आवश्यक हैं।

कार्यक्रम में स्वामी आशुतोष जी महाराज, स्वामी जवाहर जी महाराज, नागेश्वर बाबा एवं बालकृष्ण बाबा उपस्थित थे। योजनकर्ता सच्चिदानंद बाबा, डॉ. डी.एन. तिवारी, संजय सत्संगी, गणेश तिवारी, सूरजमल प्रसाद और नरेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा। समापन पर विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।

Spread the love