नगर परिषद आम निर्वाचन में 68.89 प्रतिशत मतदान

Ek Sandesh Live Politics

अशोक अनन्त
चतरा: जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर नगर परिषद आम निर्वाचन में मतदाताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया के सोमवार को प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक निर्धारित समयावधि में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। निर्धारित समय तक कुल 68.88प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। महिला, पुरुष एवं युवा मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोकतंत्र के इस महापर्व में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही।निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई थी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई थी। सभी मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी गई। पूरे दिन कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली तथा मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों, कर्मियों एवं सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया।

Spread the love