घर से शुरू करें पर्यावरण संरक्षण का काम, मिलेगी सफलता: सुधांशु मिश्र

360° Ek Sandesh Live

मोतिहारी: पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के बैनर तले दो दिवसीय योजना बैठक संघ कार्यालय में आयोजित हुआ ।बैठक की शुरुआत शांति पाठ और प्रेरणा गीत से की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उत्तर बिहार के पदाधिकारियों के साथ-साथ पर्यावरण प्रेमी एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में भाग लिये।
अतिथियों का स्वागत एवं परिचय जिला टोली एवं विषय प्रवेश डॉ अमित रंजन के द्वारा की गई। प्रांतीय संयोजक सुधांशु मिश्रा ने भारतीय संस्कृति और पर्यावरण के गहरे संबंध पर विस्तार से चर्चा बताया । उन्होंने कहा कि हमारी परंपराओं में प्रकृति को पूजनीय माना गया है एवं जीवन के हर पहलू में पर्यावरण का विशेष महत्व रहा है मोतिहारी नगर के माननीय नगर संघ चालक उदय नारायण जी ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है। कार्यक्रम के दूसरे दिन परिचर्चा में जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ते प्रदूषण, जल संकट और गंभीर समस्याओं पर चिंता व्यक्त की गई तथा इन चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के हर व्यक्ति को जागरूक और जिम्मेदार होने को कहा गया। पर्यावरण संतुलन हेतु अधिक से अधिक पौधा लगाने के साथ उसे सुरक्षा रखने, जल संरक्षण अपनाने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रान्त के अधिकारी डॉo योगी शैलेन्द्र गिरि, डॉo स्नेहा चौरसिया एवं नवनीत गिरि द्वारा विभिन्न पहलुओं पर अपना विचार व्यक्त किया गया l कार्यक्रम मे बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से जागरूक पर्यावरण प्रेमियों की उपस्थिति रही। मुख्य रूप से तारकेश्वर, डॉ कृति, विनय कुमार, धीरा गुप्ता, आदर्श जी, सत्यार्थी, चंद्रकांता वर्मा, अजीत, विनोद, केशव कृष्णा, डॉ कमलेश, राजीव, हिमांशु सहित स्थानीय लोग थे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने तथा अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव लाने की शपथ ली। यह आयोजन समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन एवं शांति पाठ जिला सह संयोजक राजन श्रीवास्तव के द्वारा की गयीl

Spread the love