News by Mustaffa
मेसरा: राजधानी राँची के मेसरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीआईटी मोड़ केदल स्थित प्रसिद्ध संस्थान,मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस के चेयरमैन मनरखन महतो ने आगामी मार्च माह में आने वाले त्योहारों को लेकर समस्त क्षेत्रवासियों एवं झारखंड वासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने साझा संस्कृति और आपसी भाईचारे पर जोर देते हुए जनता से शांतिपूर्ण उत्सव मनाने की अपील की है। चेयरमैन ने अपने संदेश में कहा कि मार्च का महीना हमारी ‘विरासत की परंपरा’ और ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती हमेशा से ही आपसी सौहार्द की मिसाल रही है। हमें इस गौरवशाली परंपरा को अक्षुण्ण रखते हुए सभी त्योहारों को मिल-जुल कर मनाना चाहिए। आगामी त्योहारों का कैलेंडर-3 मार्च (मंगलवार) होली का पावन पर्व,21 मार्च (शनिवार) ईद-उल-फितर और प्रकृति पर्व सरहूल तथा 26 मार्च (गुरुवार) को रामनवमी। मनरखन महतो ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान अनुशासन बनाए रखें और समाज में एकता का संदेश दें। उन्होंने कहा कि त्योहार खुशियाँ बांटने का माध्यम हैं,इसलिए इसे शांति और आपसी प्रेम के साथ मनाना ही हमारी असली पहचान है।
