सदन में गूंजी अल्पसंख्यकों की आवाज: रांची से हज उड़ान और खाली पदों को भरने की मांग ​

360° Ek Sandesh Live

News by Mustaffa

रांची: विधानसभा सत्र के दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो और राजमहल विधायक एम.टी. राजा ने अल्पसंख्यकों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। दोनों विधायकों ने सरकार से मांग की कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट,रांची को पुनः ‘इम्बार्केशन प्वाइंट’ बनाया जाए,ताकि झारखंड के हज यात्रियों को दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े। ​विधायक जयराम महतो ने सुन्नी वक्फ बोर्ड,अल्पसंख्यक आयोग और हज समिति जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों में लंबे समय से लंबित स्थायी नियुक्तियों (निदेशक/सचिव) का मुद्दा उठाते हुए ‘प्रभारी राज’ खत्म करने की मांग की। वहीं,विधायक एम.टी. राजा ने हज हाउस का उपयोग साल भर जनहित एवं रचनात्मक कार्यों में करने और मदरसों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। आमया संगठन के अध्यक्ष एस.अली ने दोनों विधायकों की इस पहल का स्वागत करते हुए सरकार से इसे जल्द लागू करने का आग्रह किया है।

Spread the love