नामकुम में 26 अखाड़ा लेंगे हिस्सा: मनोज सिंह

Ek Sandesh Live Religious

Mukesh Sharma

नामकुम: केंद्रीय समिति श्री महावीर मण्डल नामकुम इस वर्ष नामकुम आखड़ा परिसर में रामनवमी पर 26 अखाड़ा हिस्सा लेंगी। उक्त जानकारी बुधवार को नामकुम अखड़ा स्थल पर समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने एक तैयारी बैठक सह प्रेस वार्ता समिति में कहीं।
उन्होंने ने सम्बोधित करते हुए मण्डल के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने महोत्सव की तैयारी को लेकर कहा कि नामकुम का रामनवमी महोत्सव आज पूरे झारखण्ड मे अपना पहचान बना चूका है। महोत्सव मे लगभग तीस हज़ार भक्त सैकड़ों रामनामी, महावीरी झंडो के साथ शामिल होते है। बरगवांपतरा टोली, सिदरोल, तेतरी, कुटियातु, चटकपुर, करम टोली, सिरखा टोली, नया टोली, लाल साहब कंपाउंड, चायबगान, कालीनगर, देवी मंडप नामकुम बस्ती, शिवबिहार कॉलोनी, नामकुम स्टेशन, जोरार, बड़ाम, शिवनगर, बाल्मीकि आवास कॉलोनी सदाबहार चौक सहित आसपास के दर्जनों अखाडा महोत्सव मे शामिल होंगे। महिलाओं का भी अखाडा आएगा और अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन करेगा, जो आकर्षण का केंद्र होगा। दस के करीब आकर्षक झांकी आएंगे।
उन्होंने कहा कि मेला के दिन शराब की बिक्री पूर्णत प्रतिबंधित रहेगी।बैठक में अखाडा अध्यक्ष अनिल वर्मा, उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाइक, बिरसा पाहन, बिकु सिंह, सचिव रिंकू राय,डा अंजेश कुमार,प्रकाश भारती, बिकास सिंह, अनिल सिंह, पवन सिंह, मंटू राय, रवि महतो, मुकेश ठाकुर, कृष्णा कुमार, ललन कुमार ठाकुर, पप्पु बैध, मधुसूदन घोष, सहित सदस्यगण मौजूद थे।प्रशासन की ओर से एस आई धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Spread the love