वरिष्ठ पत्रकार समेत दो अन्य घायल, रिम्स रेफर
बालूमाथ :- बालूमाथ से बालू मुख्य मार्ग पर पकरी ग्राम के समीप एक कार अनियंत्रित हो कर दुघर्टनाग्रस्त हो गई। जिसमें बालूमाथ के नामचीन और दैनिक अखबार के मो० शमीम एवं दो अन्य लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार लातेहार से चल कर बालूमाथ कि ओर जा रही थी । इसी बीच तीखे मोड़ के पास जर्क बचाने को लेकर अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और रोड़ किनारे जा कर पलट गई। कार को खुद शमीम चला रहे थे। ग्रामीणों के द्वारा कार से निकाल कर उन सभी को किसी प्रकार बालूमाथ सामुदायिक स्वस्थ्यकेन्द्र लाया गया जहां डॉ अशोक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। घायल होने वालों में शमीम के अलावा बालूमाथ के वरिष्ट समाज सेवी बासुदेव साव, मो०तौफीक शामिल थे।
