News & Edit by Sunil Verma
रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में एडवेंचर साइक्लिस्ट, एथलीट एवं पर्वतारोही आशा मालवीय का स्वागत किया गया। वह नारी शक्ति देश भक्ति का संदेश लेकर 11 जनवरी 2026 को जयपुर से प्रारंभ हुई अपनी 7800 किलोमीटर लंबी एकल साइकिल यात्रा पर हैं, जिसका समापन अरुणाचल प्रदेश के किबिथू में प्रस्तावित ह। सीसीएल प्रबंधन की ओर से वित निदेशक पवन कुमार मिश्रा, मानव संसाधन निदेशक हर्ष नाथ मिश्र एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर आशा मालवीय ने वर्ष 2023 में अपने पूर्व अभियान के दौरान सीसीएल द्वारा प्रदान किए गए सहयोग, विशेषकर साइकिल उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया।
