Eksandeshlive Desk
कोलकाता : सौमित्र मजूमदार ने 1 अप्रैल को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पूर्व वे दक्षिण पूर्व रेलवे में अपर महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। मजूमदार भारतीय रेल यातायात सेवा के 1989 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने विभिन्न पदों एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है, जिनमें पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक तथा मुख्य यातायात योजना प्रबंधक शामिल हैं। उन्होंने पूर्व रेलवे एवं दक्षिण पूर्व रेलवे दोनों में लंबे समय तक मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के रूप में भी कार्य किया है। वे नियमित नियुक्ति होने तक महाप्रबंधक का कार्यभार संभालेंगे। मजूमदार को रेलवे संचालनए वाणिज्यिक मामलों के साथ-साथ जनसंपर्क एवं मीडिया प्रबंधन का व्यापक अनुभव एवं गहन ज्ञान है। उन्हें खेल, संगीत, यात्रा और सांस्कृतिक गतिविधियों में विशेष रुचि है तथा वे विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं, जिससे उनकी उत्साह और प्रतिभा का परिचय मिलता है। वे पूर्व रेलवे, खेल संघ के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
