नेतन्याहू ने पीएम मोदी और भारतीय पायलट को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने के लिए किया आमंत्रित

INTERNATIONAL

Eksandeshlive Desk

तेल अवीव: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छर को अगले साल होने वाले इजराइल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया है। नेतन्याहू ने पायलट की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें भारत और इजराइल के साहसी लोगों के साथ-साथ पूरी दुनिया का नायक बताया। नेतन्याहू ने फोन पर बातचीत के दौरान मच्छर की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पायलट ने साहस और जिम्मेदारी का परिचय दिया है। इससे पहले दुबई के क्राउन प्रिंस हमदान बिन मोहम्मद भी अस्पताल में भर्ती पायलट से मुलाकात कर उनकी सराहना कर चुके हैं।

हालांकि, नेतन्याहू का यह निमंत्रण मशाल जलाने के लिए अंतिम चयन की आधिकारिक घोषणा नहीं है। इजराइल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मशाल जलाने वालों का चयन एक सार्वजनिक सलाहकार समिति करती है। इसके बाद निर्धारित मंत्रीस्तरीय प्रक्रिया के तहत नामों को मंजूरी दी जाती है। इस प्रक्रिया में इजराइल की परिवहन मंत्री मिरी रेगेव की अहम भूमिका रही है। इजराइल में स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाना विशेष सम्मान माना जाता है। इस समारोह में आम तौर पर उन लोगों को चुना जाता है, जिन्होंने देश और समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया हो।

Spread the love