कोलेबिरा में जनगणना-2027 की तैयारी को लेकर पहली बैठक सम्पन्न

360° Ek Sandesh Live

सिमड़ेगा/कोलेबिरा:- कोलेबिरा प्रखंड कार्यालय सभागार में भारत की आगामी जनगणना-2027 के सफल संचालन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अनूप कच्छप ने की।
बैठक में एचएल क्रिएशन सुपरवाइजर एवं एनेम्यूरेटर की प्रतिनियुक्ति, साथ ही चार्ज यूजर की नियुक्ति जैसे अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर जनगणना प्रभारी, फील्ड ट्रेनर्स, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड नाजिर, आवास एवं निर्वाचन प्रभारी, पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में जनगणना कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं सटीक तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

Spread the love