सीसीएल में 37वीं कॉपोर्रेट स्तरीय त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

360° Ek Sandesh Live


रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की 37वीं कॉपोर्रेट स्तरीय त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को रांची में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में डीजीएमएस, सीसीएल प्रबंधन तथा सीसीएल सेफ्टी बोर्ड के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की। बैठक की अध्यक्षता सीसीएल सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने की। बैठक के दौरान सीसीएल के सुरक्षा मानकों व उसके अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ हीं दिए गए सुझावों एवं अनुशंसाओं के अनुपालन की प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यस्थल सुरक्षा, व्यावसायिक स्वास्थ्य , वैधानिक अनुपालन तथा खदान कर्मियों के कल्याण को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण पहलों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की शुरूआत आर. टी. मंडेकर ने डी.जी.एम.एस, सीसीएल के निदेशकगण सह अधिकारियों व सेफ्टी बोर्ड सदस्यों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर किया। तत्पश्चात सभी डीजीएमएस के अधिकारियों व सेफ्टी बोर्ड के सदस्यों को शॉल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। बैठक की शुरूआत में सेफ्टी बोर्ड के सभी सम्मानित सदस्यों ने कोयला खदानों में सुरक्षा संबंधित पूर्व के अनुभव एवं चुनौतियों के संदर्भ में अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिसको सदन ने सराहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एस.एस. प्रसाद ने खदान में कार्य करने वाली महिलाओं के लिए आधारभूत संरचना व सुरक्षा के पहलुओं पर जोर दिया।
आर. टी. मंडेकर ने अपने संबोधन में महिलाओं के लिए अलग वॉशरुम तुरंत बनाने का सुझाव दिया।

Spread the love