झारखंड सरकार की नीतियां सदैव जन-कल्याण के लिए समर्पित हैं: सुदिव्य कुमार

360° Ek Sandesh Live

गिरिडीह: गिरिडीह चेंबर ऑफ कॉमर्स ने व्यक्त किया आभार, इस जनहितकारी निर्णय का स्वागत करते हुए आज गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री सुदिव्य कुमार के उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। सदस्यों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस ऐतिहासिक कदम के लिए उनका आभार व्यक्त किया। चेंबर के महासचिव प्रमोद कुमार ने अपने संबोधन में सरकार की सराहना करते हुए कहा कि जहाँ देश के कई हिस्सों में अनधिकृत निर्माणों को ध्वस्त किया जा रहा है, वहीं झारखंड सरकार ने जनता के हितों को प्राथमिकता दी है। 

इस अवसर पर सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार की नीतियां सदैव जन-कल्याण के लिए समर्पित हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस नई नीति का लाभ उठाएं और अपने भवनों को वैध कराकर निश्चिंत हों।आज के इस आभार कार्यक्रम में गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के महासचिव प्रमोद कुमार, सह सचिव निर्मल विश्वकर्मा, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण बगड़िया, सुनील मोदी, नीलकमल भारतीय, अभिषेक बागड़िया, दिनेश खेतान, मो० अफरोज, मो० अफ़ज़ल, संजय बगड़िया, गोपाल बगड़िया, आयुष बगड़िया एवं दर्जनों अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love